चर्चित फिल्मों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

1. उरी (2019) को ऑनलाइन पायरेसी से बचाने के लिए निर्माता ने 3.8 GB की एक फर्जी वीडियो टॉरेंट और अन्य डौन्लोडिंग साइट पर डाली थी, ताकि असली फिल्म ढूंढी ना जा सके। इसके बावजूद तमिलरॉकर्स नामक गैरकानूनी वेबसाइट ने असली फिल्म को हफ्ते के भीतर ही लीक कर दिया।


2. उरी में परेश रावल और उनकी पत्नी स्वरूप संपत ने पहली बार एक साथ काम किया, हालांकि दोनों का एक साथ कोई दृश्य नहीं है।


3. नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती ने द ताशकंद फाइल्स (2019) में साथ काम किया। दोनों ने शिकारी (1991) में भी साथ काम किया था, जिसे ताशकंद (उजबेकिस्तान) में शूट किया गया था।


4. शाहरुख खान ने चक दे! इंडिया (2007) को करने से मना कर दिया था क्योंकि कभी अलविदा ना कहना (2006) की शूटिंग के कारण उनके पास समय नहीं था। यदि शाहरुख चक दे! इंडिया छोड़ देते तो शायद सलमान खान या जॉन अब्राहम उनका किरदार निभाते।


5. बाहुबली (2015, 2017) में प्रभास की हिंदी आवाज अभिनेता शरद केलकर की है, जिन्होंने तन्हाजी (2020) में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया।


6. ठाकरे (2019) में मुख्य किरदार इरफान खान को दिया जाना था, परंतु इरफान फिल्म करने के लिए उपलब्ध नहीं थे।


7. मनोज बाजपेयी ने बैंडिट क्वीन (1994) और सोनचिड़िया (2019) दोनों में मान सिंह नामक डाकू का किरदार निभाया।


8. अक्षय कुमार को वाई शहर में केसरी (2019) की शूटिंग के दौरान पसलियों में चोट लगी और ब्रेक लेना पड़ा। हालाँकि उन्होंने सलाह के अनुसार आराम करने के लिए मुंबई लौटने से इनकार कर दिया। उन्हें मुंबई ले जाने के लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मुंबई जाने की बजाय वाई में ही रहे।


9. स्त्री (2018) में श्रद्धा कपूर ने विशेष भूमिका निभाई, परंतु फिल्म में किरदार को कोई नाम नहीं दिया गया। किरदार को सिर्फ "रहस्यमयी महिला" कहा गया है।


10. ऋतिक रोशन के बाद अक्षय कुमार को सुपर 30 (2019) की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी, यदि ऋतिक फिल्म ना करते तो आनंद कुमार का किरदार अक्षय निभाते।


10. पैडमैन (2018) में अक्षय कुमार द्वारा बोली गई मजाकिया यूएन स्पीच को एक ही कट में शूट किया गया था।


11. हिचकी (2018) पहली हिंदी फिल्म है जिसमें टॉरेट सिंड्रोम दिखाया गया। टॉरेट सिंड्रोम एक न्यूरो विकासात्मक सिंड्रोम है जिसमें एक व्यक्ति को रोजाना जीवन में ब्लिंकिंग, खाँसी, गला साफ़ करना, सूँघना और चेहरे का हिलना जैसी समस्याएं होती हैं। हिचकी एक महत्वपूर्ण फिल्म है।


12. काबिल (2017) में एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका की तैयारी के लिए ऋतिक रोशन ने अपने घर के अंदर कई दिनों तक आंखों पर कपड़ा बांधकर कड़ा अभ्यास किया। इसके लिए वो कुछ नेत्रहीन लोगों से भी मिले और उनके हाव-भाव समझकर किरदार में उपयोग किया।


13. तारे जमीन पर (2007) के एक दृश्य में आमिर खान बच्चों को अभिषेक बच्चन के डिस्लेक्सिया का उदाहरण देते हैं जिसमें वो कहते हैं कि अभिषेक ने डिस्लेक्सिया होने के बावजूद फिल्मों में सफलता हासिल की। अभिषेक के डिस्लेक्सिया की बात करने के लिए आमिर ने अमिताभ बच्चन जी से खास अनुमति ली थी।



Post a Comment

0 Comments