अद्भुत है इंसान का शरीर, जानिए कुछ राज की बातें

इंसान का शरीर इतना अद्भुत और कठोर होता है के उसकी संरचना को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है लेकिन हमारा शरीर किसी मशीन से कम नहीं है। आज हम जानेंगे अपने शरीर के Importance को तो चलिए शुरू करते हैं।
1. फेफड़े – हमारे फेफड़े काफी महत्वपूर्ण काम करते हैं, आपको यकीन नहीं होगा लेकिन हमारे फेफड़े हर रोज करीब 20 लाख लीटर हवा फिल्टर करते हैं। इसके अलावा अगर फेफड़ों को खींचा जाये तो ये किसी टेनिस कोर्ट के एक हिस्से को ढक सकते हैं।
2. इंसानी शरीर जैसी कोई और मशीन नहीं – क्या आपको पता है हमारा शरीर प्रति सेकंड करीब 2.5 करोड़ नई कोशिकाओं बनता है, ये हर रोज़ करीब 200 अरब से भी अधिक रक्त कोशिकाएँ बनाता है। दोस्तों हमारे एक बूँद खून में करीब 25 करोड़ कोशिकाएँ पाई जाती हैं।
3. खून की स्पीड – इंसानी शरीर में तकरीबन 5.6 लीटर खून पाया जाता है जो इतनी तेज दौड़ता है की हर 20 सेकेंड में वो पूरे शरीर में घूम लेता है। आपको शायद यकीन ना हो लेकिन हमारा खून प्रतिदिन हमारे शरीर में करीब 1,92,000 किलोमीटर का सफर तय कर लेता है।
4. धड़कन – एक तंदुरुस्त इंसानी का दिल प्रतिदिन करीब 1,00,000 बार धड़कता है इस हिसाब से पूरे साल में दिल करीब 3 करोड़ से भी अधिक बार धड़कता है। दिल का पम्पिंग प्रेशर काफी तेज़ होता है जो खून को 30 फुट तक ऊपर उछाल सकता है।
5. आँखों जैसी कोई दूरबीन नहीं – इंसानी की ऑंखें इतनी तेज़ होती हैं के वो करोड़ों रंगों में भी अंतर पता लगा सकती हैं और आज तक ऐसी कोई मशीन नहीं बनी जो ऐसा कर पाने में सक्षम हो।
6. नाक में एयर कंडीशनर – आपको शायद पता ना हो और ये जानकर आश्चर्य भी होगा के हमारी नाक एक प्राकृतिक एयर कंडीशनर होती है जो बाहर से गर्म हवा को ठंडा और ठंडी हवा को गर्म कर फेफड़ों तक पहुंचाती है।
7. शरीर में पानी – इंसानी शरीर में 70% पानी की मात्रा होती है और इसके अलावा बड़ी मात्रा में कार्बन, जिंक, कोबाल्ट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट, निकिल और सिलिकॉन पाए जाते हैं।
8. छींक – हमें आने वाली छींक की रफ्तार 166 से 300 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होती है और छींक की सबसे ख़ास बात ये होती है के आप आंखें खोलकर कभी छींक ही नहीं सकते बोलूं तो असंभव है।
9. मजबूत दांत – अगर हमारे शरीर में कोई सबसे मजबूत अंग है तो वो है दांत, इंसान के दांतों में चट्टान जैसी मजबूती होती है लेकिन शरीर के दूसरे हिस्से खुद की मरम्मत कर लेते हैं जबकि दांतों में एक बार खराबी हो जाये तो वो खुद की मरम्मत नहीं कर पाते और कमजोर होने लगते हैं।
10. मुंह की लार – हमारे मुंह में प्रतिदिन करीब 1.7 लीटर लार बनती है जो खाना पचाने और जीभ की करीब 10,000 से भी अधिक स्वाद ग्रंथियों को नम बनाए रखने का काम करती हैं।
11. झपकती पलकें – पलकों के झपकने के पीछे का कारण ये होता है की आंखों से पसीना बाहर निकले और उनमें नमी बनी रहे। महिलाओं की पलकें पुरुषों के मुकाबले दोगुनी बार झपकती हैं।
12. नाखून बढ़ने की स्पीड – आपको शायद लगता होगा की सभी उँगलियों के नाखून एक सामान स्पीड से बढ़ते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता, अंगूठे का नाखून सबसे धीरे बढ़ता है जबकि मिडिल फिंगर के नाखून बढ़ने की स्पीड सबसे तेज होती है।
13. खाने पर व्यतीत समय – एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी में लगभग 5 साल खाना खाने में गुजर देता है। इंसान पूरी उम्र में अपने वजन से करीब 7,000 गुना ज्यादा खाना खा लेता है।
14. तंत्रिका तंत्र की रफ़्तार जिसे Nervous System भी कहते हैं– हमारे Brain में 100 अरब से अधिक Nervous System होते हैं, Nervous System की बात की जाये तो ये 400 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से हमारे शरीर के दूसरे हिस्सों तक आवश्यक निर्देश पहुंचाने का काम करता है।
15. बैक्टीरिया – हमारे शरीर के वजन का करीब 10% हिस्सा हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया के कारण होता है । आपको बता दूँ के 1 इंच त्वचा में करीब 3.2 करोड़ बैक्टीरिया पाए जाते हैं।
0 Comments